चतरा, फरवरी 27 -- चतरा प्रतिनिधि। नगर निकाय चुनाव के परिणाम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। जीत का सर्टिफिकेट लेकर मतगणना केंद्र से बाहर निकलते ही विजय जुलूस जश्न में डुब गये। एक साथ कई प्रत्याशियों का विजय जुलूस निकलने से शहर का माहौल भी पूरी तरह से जश्नमय रहा। वार्ड पार्षद शहर से होते हुए अपने-अपने मोहल्लों तक पहुंचा। जुलूस के दौरान ढोल-नगाड़ों की धुन पर समर्थक खुब झूमे और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया। वार्ड पार्षद पद के विजयी उम्मीदवार सैंकड़ों समर्थकों के साथ जुलूस में शामिल हुए, पूरे रास्ते समर्थक नारेबाजी करते रहे और जगह-जगह लोगों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। हालांकि जुलूस में किसी भी राजनीतिक दल के लोग खुलकर सामने नहीं आये। यह पूरी तरह प्रत्याशियों के व्यक्तिगत समर्थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.