हजारीबाग, मई 4 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली जीत के बाद हजारीबाग में सोमवार को कार्यकर्ताओं ने खुशी का इज़हार किया। शहर के जैन भवन, बड़ा बाजार के पास आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को झालमुड़ी खिलाकर जश्न मनाया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुदेश चंद्रवंशी ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए पार्टी के नेतृत्व और नीतियों पर विश्वास जताया।सुदेश चंद्रवंशी ने कहा कि यह जीत शीर्ष नेतृत्व, संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों के कारण जनता का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। यह भी पढ़ें- केसरिया रंग में रंगा बंगाल हर तरफ जश्न का माहौल झालमुड़ी के साथ मनाया गया यह जश्न स्था...