अररिया, मार्च 9 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। टी-20 विश्वकप के फाइनल में न्यूजीलैंड पर भारतीय टीम की शानदार जीत पर रविवार रात फारबिसगंज वासी जश्न में डूबे रहे। शहर में होली और दीवाली एक साथ मनी। उत्साहित लोगों ने अबीर-गुलाल उड़ाकर अपनी खुशी की इजहार किया। जीत के जश्न पर देर रात तक थिरकते नजर आए खेल प्रेमी। फाइनल मैच का लुत्फ लेने को पहले से ही फारबिसगंजवासियों ने तैयारी कर रखी थी। अवकाश का दिन होने के कारण लोग टीवी स्क्रीन के सामने शाम से ही बैठ गए। कुछ बड़े प्रतिष्ठान भी खुले थे, जहां एलईडी स्क्रीन और प्रोजेक्टर लगी थी। इन स्थानों पर सड़क पर खड़े होकर लोग मैच का आनंद लेते रहे। भारत की जीत पर मुहर लगते ही लोग सड़क पर उतर आए। हाथों में तिरंगा लेकर खुशी का इजहार किया। शहर के छुआपट्टी,सदर रोड़, पटेल चौक,पोस्ट ऑफिस चौक,प्रोफेसर कॉलोनी,बंगाली टोला,अस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.