नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- इंडिया ए वर्सेस न्यूजीलैंड ए पहला अनौपचारिक टेस्ट मैच ड्रॉ रहा। जीत की दहलीज पर खड़ी टीम इंडिया एक विकेट से इस मैच को जीतने से चूक गई। खराब रोशनी के चलते आखिरी दिन पूरे ओवर का खेल नहीं हो पाया। 313 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने 9 विकेट के नुकसान पर 65 ओवर में 187 रन बनाए। कर्टिस हीफी ने इस मैच को ड्रॉ कराने में अहम रोल अदा किया, उन्होंने 90 रनों की नाबाद पारी खेली। आखिरी विकेट के लिए जेडन लेनोक्स ने भी उनका भरपूर साथ दिया, जिन्होंने 24 गेंदों पर 6 रन बनाए। भारत ए ने न्यूजीलैंड ए का 9वां विकेट 56वें ओवर में चटकाया था, इसके बाद 9 ओवर का खेल हुआ, जिसमें तेज गेंदबाज ने भी खराब रोशनी की वजह से स्पिन बॉलिंग की। भारत ने आखिरी विकेट के लिए हर एक तरीका अपनाया, मगर वह कामयाब नहीं हुआ। यह भी पढ़ें- 'मैं 2027 ...