जहानाबाद, मई 4 -- हुलासगंज, निज संवाददाता भारतीय जनता पार्टी की जीत पर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जीत की घोषणा होते ही कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी के झंडे के साथ जश्न मनाया और नारेबाजी करते हुए अपनी खुशी व्यक्त की। इस दौरान स्थानीय नेताओं ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और विकास कार्यों की जीत है। उन्होंने सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी आगे भी क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेगी। जश्न के माहौल में पूरे हुलासगंज क्षेत्र में उत्सव जैसा दृश्य देखने को मिला, जहां समर्थकों ने मंडल अध्यक्ष रंधीर कुमार के नेतृत्व में एक-दूसरे को बधाई दी और जीत का जश्न मनाया। यह भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल जीत पर भाजपाइयों में जश्न, मिठाई बांटकर मनाई खुशी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.