गुमला, फरवरी 28 -- प्रतिनिधि निकाय चुनाव की मतगणना प्रक्रिया समाप्त होते ही विजयी प्रत्याशियों के चेहरों पर अलग ही खुशी झलकने लगी। जैसे ही जीत की घोषणा हुई, परिवार से लेकर मुहल्लेवासी और समर्थक खुशी से झूम उठे। लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर जीत का जश्न मनाया और बधाइयों का दौर शुरू हो गया।घर पहुंचे विजयी प्रत्याशियों का उनके परिजनों ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया और आशीर्वाद दिया गया। पूरा घर खुशियों से भर उठा। माहौल ऐसा था मानो यह जीत केवल प्रत्याशी की नहीं, बल्कि पूरे परिवार की हो।खुशी के इस मौके पर घर के हर सदस्य ने जश्न में कोई कमी नहीं छोड़ी। मिठाइयां बांटी गईं, पड़ोसियों और मुहल्लेवासियों को भी इस खुशी में शामिल किया गया। विजयी प्रत्याशियों ने सभी का आभार जताते हुए समर्थन और विश्वास के लिए...