औरैया, मार्च 30 -- अजीतमल, संवाददाता। तहसील क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मणपुर में सोमवार को एक भावुक और अनोखा मामला सामने आया, जहां 65 वर्षीय राकेश यादव ने जीते जी अपनी ही तेरहवीं के रूप में भंडारे का आयोजन कराया। यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोगों को सोचने पर मजबूर कर रही है। भंडारे की शुरुआत राकेश यादव ने विधिवत कन्या पूजन से की। करीब डेढ़ सौ कन्याओं को भोजन कराने के बाद उन्हें बर्तन भेंट किए गए। इसके बाद विशाल भंडारा शुरू हुआ, जिसमें सब्जी, पूड़ी और बूंदी के लड्डुओं की व्यवस्था की गई। दोपहर करीब तीन बजे शुरू हुआ यह भंडारा देर रात तक चलता रहा, जिसमें लगभग 1900 लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।राकेश यादव ने अपने रिश्तेदारों का भी विशेष ध्यान रखा। उन्होंने भंडारे में आई करीब 100 महिला रिश्तेदारों को साड़ी और लगभग 90 पुरुष रिश्तेद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.