बोकारो, फरवरी 19 -- चास प्रखंड स्थित जीतू महतो मेमोरियल स्कूल बाह्मण द्वारिका में 26 वां वार्षिकोत्सव सह विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्राह्मणद्वारिका पंचायत के मुखिया स्वदेश खवास व स्कूल के निदेशक प्रेमानंद महतो ने दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि स्वदेश खवास ने कहा ग्रामीण क्षेत्र में सीबीएसई पैटर्न पर संचालित स्कूल होना बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा यहां के बच्चों और शिक्षकों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। बच्चों की ओर से बनाए गए मॉडल स्पष्ट रूप से दिखता है कि स्कूल का तेजी से विकास हो रहा है। प्रदर्शनी में कक्षा 2 से 10 तक के बच्चों द्वारा 40 से अधिक साइंस मॉडल व कई आकर्षक आर्ट एंड क्राफ्ट आइटम्स प्रदर्शित किए गए। मौके पर प्राचार्य अमृत चंद्र महतो , प्रो. सचिन कुमार , प्राचार्य सुबोध पाठक ,सुरेश कुमार र...