एक संवाददाता, मई 18 -- बिहार के गयाजी जिले में मोहनपुर के गंभीरा गांव के पास रविवार की शाम बाराचट्टी विधायक ज्योति देवी के साथ असामाजिक तत्वों ने दुर्व्यवहार किया। उनके सुरक्षाकर्मियों से हाथापाई भी की गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। विधायक की शिकायत पर मोहनपुर थाने में सात नामजद सहित 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। ज्योति देवी ने बताया कि वह गंभीरा गांव में एक सामाजिक समारोह में शामिल होने जा रही थीं। इसी दौरान सिंगल लेन सड़क पर सामने से आ रही एक सवारी गाड़ी को हटाने को लेकर विवाद शुरू हो गया। सुरक्षाकर्मियों द्वारा गाड़ी पीछे करने का अनुरोध किए जाने पर गाड़ी में सवार लोग उग्र हो गए। 20 लोगों ने उनके वाहन को घेर लिया और शीशा तोड़ने का भी प्रयास किया। आरोप है कि उन्होंने सुरक्षाकर्मी धीरज कुमार और सूरज कुमार ...