सासाराम, नवम्बर 15 -- नोखा, एक संवाददाता। नोखा सीट से जीत के बाद पहली बार विधानसभा क्षेत्र पहुंचने पर शनिवार दोपहर लोगों ने नागेन्द्र चंद्रवंशी का स्वागत किया। बताया जाता है कि उनका काफिला जैसे ही आरा-सासाराम मुख्य पथ पपर स्थित खड़ारी गांव के पास पहुंचा कि फूल मालाओं से लोगों ने स्वागत किया। बरांव बाजार,जखिनी, तराढ़, नासरीगंज मोड़ होते हुए उनका काफिला नोखा महावीर मंदिर पहुंचा। व्यवसायी संघ के बद्री प्रसाद गुप्ता,विजय सेठ, नगर पैक्स अध्यक्ष सूर्यदेव प्रसाद शौंडिक ने स्वागत किया। मंदिर में माथा टेकने के बाद मुख्य बाजार काली मंदिर पहुंचे। इसके बाद उनका काफिला मुख्य बाजार में प्रवेश किया। जहां जगह-जगह समर्थकों ने स्वागत किया। महिलाओं ने भी अपने घरों के छतों से पुष्प वर्षा की। जदयू के प्रदेश सचिव रिंकू सिंह ने कहा कि मामूली कार्यकर्ता से नागेन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.