पटना, मई 26 -- Bihar Legislative Council Election: बिहार में विधान परिषद (MLC) की खाली हो रही सीटों पर चुनाव की आधिकारिक घोषणा के साथ ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) के संरक्षक और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने एनडीए गठबंधन के भीतर अपनी पार्टी के लिए विधान परिषद की एक सीट पर पूरी मजबूती से दावा ठोक दिया है। मांझी ने स्पष्ट कर दिया है कि वह अपनी मांग पर अडिग हैं और इस अहम मुद्दे को सुलझाने के लिए वह जल्द ही दिल्ली जाकर भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से सीधी बातचीत करेंगे। 'सीट मिलेगी तो NDA गठबंधन और मजबूत होगा' पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जीतन राम मांझी ने कहा कि उनकी यह मांग कोई नई नहीं है, बल्कि बहुत पहले से है। उन्होंने कहा कि, "अगर हमको एमएलसी का एक पद दिया जाता है, त...