पटना, सितम्बर 3 -- केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तान आवामी मोर्चा (HAM) के संरक्षक जीतनराम मांझी की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। परिजन उन्हें इलाज के लिए पटना से दिल्ली ले गए हैं। बताया जा रहा है कि दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में ले जाया जाएगा। इससे पहले वे दो-तीन दिन पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती रहे थे। स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उन्हें बुधवार को ही पटना के अस्पताल से छुट्टी दी गई थी। हालांकि, देर रात उनकी तबीयत फिर खराब हो गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, जीतनराम मांझी को फिर से बुखार आ गया। इसके बाद परिजन चिकित्सकीय सलाह के बाद उन्हें गुरुवार को पटना से विमान के जरिए दिल्ली ले गए। दिल्ली एम्स में मांझी के कुछ मेडिकल टेस्ट किए जा सकते हैं। टेस्ट रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टर आगे का इलाज करेंगे।31 अगस्त को मेदांता में भर्ती हुए थे मांझी इससे प...