नई दिल्ली, मार्च 1 -- पाकिस्तान की टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 के अपने आखिरी मैच में 5 रन से जीत जरूर मिली, लेकिन यह जीत किसी काम की नहीं थी, क्योंकि सेमीफाइनल में पहुंचन के लिए पाकिस्तान की टीम को श्रीलंका को 147 रन तक रोकना था, जो संभव नहीं हो पाया। कप्तान सलमान अली आगा ने मैच का विश्लेषण करते हुआ कहा कि अगर हम टॉस जीतते तो कहानी कुछ और हो सकती थी। सलमान अली आगा ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा, "मुझे लगता है कि जब मैं टॉस हार गया, तो ओस की वजह से यह हमेशा मुश्किल होने वाला था और फिर यह बहुत अच्छी पिच थी और उन्हें 148 पर रोकना मुश्किल होने वाला था, लेकिन हमने कोशिश की और नहीं कर सके, लेकिन उन्हें 148 पर रोकना हमेशा मुश्किल होने वाला था। मुझे लगता है कि अगर मैं टॉस जीत जाता, तो कहानी अलग हो सकती थी।" कप्तान आगा से पूछा ग...