गोरखपुर, जनवरी 31 -- गोरखपुर। जीडी गोयनका स्कूल में कक्षा 12वीं के विदाई समारोह एवं कक्षा 10वीं के मंगलकामना कार्यक्रम 'विगमा एडिओस' का आयोजन भावनात्मक और उल्लासपूर्ण माहौल में किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 9वीं व 11वीं के छात्रों ने नृत्य, नाटक और रोचक गतिविधियों से सभी को आनंदित किया। चेयरमैन आरके जायसवाल ने छात्रों को सफलता का आशीर्वाद देते हुए गोयनकन बंधन को जीवनपर्यंत बताया। प्रधानाचार्य ने भी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...