बगहा, मार्च 19 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में बुधवार को कक्षा यूकेजी के विद्यार्थियों का ग्रेजुएशन डे समारोह बड़े उत्साह एवं गरिमा के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम सुबह 8.30 बजे से 10 बजे तक विद्यालय परिसर में संपन्न हुआ। जिसमें अभिभावकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने आयोजन को और भी विशेष बना दिया।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों को ग्रेजुएशन कैप पहनाकर उन्हें सम्मानित करना रहा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में बच्चों की उपलब्धियों की सराहना की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने अभिभावकों एवं शिक्षकों के सहयोग को भी सराहा और कहा कि बच्चों के समग्र विकास में सभी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।अभिभावकों ने भी इस आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की और विद्यालय द्वारा प्रदान की जा रही गुणव...