जीडी गोयनका में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
बगहा, अगस्त 16 -- बेतिया।जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में 80वा स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, देशभक्ति और गौरव के साथ मनाया गया। समारोह का शुभारंभ चेयरमैन, डायरेक्टर एवं प्रिंसिपल सर द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्रगान के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। 'ऐ वतन', 'मिट्टी के बेटे', 'नन्हा मुन्ना राही हूँ' और 'वंदे मातरम्' जैसे देशभक्ति गीतों के साथ नृत्य प्रस्तुतियों ने वातावरण को राष्ट्रप्रेम से भर दिया। राज्यवार झांकियों के माध्यम से भारत की विविध संस्कृति और विरासत की सुंदर झलक दिखाई गई। दांडी मार्च, मेड इन इंडिया और आर्मी एक्ट जैसी प्रस्तुतियों ने स्वतंत्रता संग्राम, आत्मनिर्भरता और हमारे वीर जवानों के साहस एवं समर्पण को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। यह भी पढ़ें- Bagaha News: देश के आजादी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.