दरभंगा, मार्च 29 -- दरभंगा। जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव 'अदीरा' का भव्य आयोजन पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में डीएम कौशल कुमार एवं डीडीसी स्वप्निल मुख्य अतिथि थे। एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जालारेड्डी विशिष्ट अतिथि थे। अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार ने बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहयोग और विश्वास की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य बच्चों को निडर, जिम्मेदार और ईमानदार नागरिक बनाना है। वहीं शैक्षणिक निदेशिका ज्योत्सना रंजन ने 'अदीरा' को आत्मविश्वास और आंतरिक शक्ति का प्रतीक बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.