जहानाबाद, मार्च 29 -- मखदुमपुर,निज संवाददाता। मखदुमपुर स्थित जीडी किड्स स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम एवं शिक्षक पेरेंट्स बैठक आयोजित की गई। विद्यालय के निर्देशक नागेंद्र कुमार ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य केवल शिक्षा प्रदान करना नहीं है बल्कि विद्यार्थियों में उत्तम संस्कारों का विकास करना भी है। शिक्षा के साथ-साथ उन्नत संस्कार ही वास्तविक सफलता का आधारशिला है। क्योंकि शिक्षा का उद्देश्य आत्मगुणों को प्रकट करना है। कक्षा प्री - नर्सरी से कक्षा पांचवीं तक कि परीक्षा परिणाम अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणाप्रद रहे। उक्त मौके पर विद्यालय के प्रशासक रणधीर कुमार ने बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर शुभकामनाएं दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...