हरदोई, अप्रैल 11 -- पिहानी। शनिवार को राजकीय महाविद्यालय में प्रतिभा अलंकरण एवं वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. बीएल शर्मा निदेशक उच्च शिक्षा प्रयागराज मौजूद रहे। उन्होंने महाविद्यालय परिसर में ओपन जिम का लोकार्पण और वृक्षारोपण भी किया। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ गगन कुमार ने की। डॉ. बीएल शर्मा ने दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञानार्जन का माध्यम ही नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण का आधार भी है। इस दौरान महाविद्यालय की दो पुस्तकों का विमोचन भी किया गया। महाविद्यालय की छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए सामाजिक बुराइयों पर कटाक्ष किया। अलंकरण समारोह में टॉपर विद्यार्थियों में एमए की स्नेहलता गौतम, बीए की प्रांजल कपूर तथा बीएससी की नंदिनी कश्यप को प्रशस्ति पत्र व...