गाज़ियाबाद, अक्टूबर 5 -- गाजियाबाद, नतिन कौशिक। जीडीए से केवल दस फीसदी बिल्डरों ने ही अपना प्रोजेक्ट पूरा कर संपूर्ण प्रमाण पत्र (कंप्लीशन सर्टिफिकेट) लिए हैं। जबकि प्राधिकरण ने अपने क्षेत्र में करीब तीन हजार नक्शे स्वीकृत किए हैं। ऐसे में साफ है कि या तो बिल्डर का प्रोजेक्ट पूरा नहीं है, या उसने कंप्लीशन सर्टिफिकेट लिए बिना ही फ्लैट बेच दिए। जिसका खामियाजा फ्लैट खरीदार भुगत रहे है। मोहननगर की गुलमोहर ग्रीन्स सोसाइटी के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की कड़ी फटकार के बाद जीडीए ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए है।

कोई एक्शन नहीं ऐसे में प्राधिकरण सभी ऐसे बिल्डरों की सूची तैयार कर रहा है, जिन्होंने बिना कंप्लीशन सर्टिफिकेट के खरीदारों को फ्लैट पर कब्जा दे दिया। इसके लिए बिल्डरों की फाइलें खंगाली जा रही है। ताकि देखा जा सके कि किस बिल्डर ने सीसी ...