गोरखपुर, मार्च 28 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। गोरखपुर विकास प्राधिकरण के संयुक्त कर्मचारी संगठन का चुनाव शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर अभय कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष पद पर निर्मल सिंह और महामंत्री पद पर पवन त्रिपाठी चुने गए। विजयी पदाधिकारियों को प्राधिकरण के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने फूल-मालाएं पहनाकर बधाई दी। नई कार्यकारिणी 2025-26 के पदाधिकारियों के लिए हुए चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी अभय कुमार श्रीवास्तव, जितेन्द्र श्रीवास्तव और अरूण सिंह मैदान में थे। मतदान में अभय कुमार श्रीवास्तव को सर्वाधिक 78 वोट प्राप्त हुए, उन्हें अध्यक्ष पद पर विजयी घोषित किया गया। जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव को 30 और अरुण सिंह को 6 वोट ही मिले। इसी तरह उपाध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी निर्मल सिंह और दिलीप गुप्ता मुक...