गाज़ियाबाद, जून 2 -- गाजियाबाद, प्रमुख संवाददाता। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) में मंगलवार को अनुकंपा नियुक्ति के तहत नौ अभ्यर्थियों को विभिन्न पदों पर नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। प्राधिकरण के सचिव ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। नियुक्ति पाने वालों में सार्थक सिंह, गौरव शर्मा, कृष्णा यादव, दीपक यादव, सागर नागर, रोहित श्रीवास्तव, विपिन खनाल, मोनिका और रोहित मावी शामिल हैं। इस अवसर पर सचिव ने कहा कि अनुकंपा नियुक्ति दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को आर्थिक एवं सामाजिक संबल प्रदान करने की महत्वपूर्ण व्यवस्था है। उन्होंने सभी नियुक्त कर्मचारियों से निष्ठा और अनुशासन के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई।-संजीव वर्मा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...