गोरखपुर, जनवरी 2 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की ओर से अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी है। उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन के आदेश पर शुक्रवार को प्रभारी-विशेष कार्याधिकारी प्रखर उत्तम के नेतृत्व में ध्वस्तीकरण अभियान चला। अभियान के दौरान ग्राम कुसमी कोठी, मतौनी बलुआ टोला, ग्राम मतौनी प्रगति विहार और ग्राम बहरामपुर में विभिन्न व्यक्तियों द्वारा की गई अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चला। तकरीबन लगभग 13 एकड़ भूमि को अवैध प्लाटिंग से मुक्त कराया गया। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 के तहत अवैध निर्माण और प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। इस अभियान में अधिशासी अभियंता प्रवीण गुप्ता, सहायक अभियंता धर्मेश, अभियंता राज बहादुर सिंह सहित अवर अभियंता धर्मेंद्र...