गोरखपुर, फरवरी 26 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता जीडीए की टीम ने गुरुवार को एम्स थाना क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। जानकारी के अनुसार, ग्राम मतौनी में सत्येंद्र निषाद की ओर से लगभग 10 एकड़ और बहरामपुर में कोमल चौधरी की ओर से करीब 1.50 एकड़ भूमि पर की गई अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। प्रभारी/विशेष कार्याधिकारी प्रखर उत्तम के नेतृत्व में सहायक अभियंता अनिल कुमार, राज बहादुर सिंह, अवर अभियंता धर्मेंद्र गौड़, प्रभात कुमार और प्रवर्तन स्टाफ ने जिला प्रशासन की ओर से नामित मजिस्ट्रेट और क्षेत्रीय पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...