गोरखपुर, अप्रैल 6 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाते हुए सोमवार को दो स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई की। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के निर्देश पर नथमलपुर और मोहरीपुर क्षेत्र में किए गए अवैध निर्माण को सील किया। उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने बताया कि नथमलपुर, थाना गोरखनाथ निवासी पवन सिंघानिया और मोहरीपुर थाना चिलुआताल निवासी विद्या दीक्षित द्वारा किए गए अवैध निर्माण को चिह्नित किया गया था। सोमवार को नियमानुसार दोनों निर्माणों को सील कर दिया गया। बताया कि बिना मानचित्र स्वीकृति निर्माण कराने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। यह कार्रवाई प्रभारी-विशेष कार्याधिकारी प्रखर उत्तम के नेतृत्व में की गई। अभियान में सहायक अभियंता राजबहादुर सिंह, अवर अभियंता धर्मेंद्र गौड़, प्रवर्तन दल और क्षेत्री...