गाज़ियाबाद, दिसम्बर 10 -- ट्रांस हिंडन, वरिष्ठ संवाददाता। शालीमार गार्डन एक्सटेंशन 1 में जीडीए ने बुधवार को अवैध निर्माण को ध्वस्त किया। जीडीए के प्रभारी मुख्य अभियंता आलोक रंजन ने बताया कि अवैध निर्माण को लेकर शिकायत मिली थी। भूखंड पर स्वीकृत मानचित्र के विपरीत अतिरिक्त तल के लिए पिलर बना लिए गए थे। इसी तरह एक अन्य भूखंड पर भी नक्शे के विपरीत निर्माण किया गया था। इन्हें सील कर निर्माणकर्ता को नोटिस दिया था। मगर नोटिस का जवाब देने के बजाय निर्माण दोबारा शुरू कर दिया गया था। सूचना के आधार पर टीम भेजकर दोनों जगह पर अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...