गाज़ियाबाद, मार्च 20 -- गाजियाबाद। नंदग्राम के एक भूखंड पर हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त करने जीडीए की टीम शुक्रवार को पहुंची। टीम ने अवैध निर्माण की गई दीवार पर बुलडोजर चलाकर उसे गिरा दिया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने प्राधिकरण की टीम का विरोध किया। हालांकि, मौजूद पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। नंदग्राम में परशुराम चौक के पास प्राधिकरण द्वारा आवंटित किया हुआ एक भूखंड है। इस भूखंड में कुछ लोगों ने अवैध निर्माण करते हुए कब्जा करने का प्रयास किया। इन लोगों ने भूखंड में एक दीवार बना ली थी। इसकी शिकायत प्राधिकरण की टीम को मिली तो शुक्रवार दोपहर टीम मौके पर पहुंची। प्रवर्तन टीम ने इस दीवार पर बुलडोजर चलाकर उसे तोड़ दिया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया और हंगामा करने लगे। हालांकि मौजूद पुलिस ने सभी को खदेड़ दिया। जीडीए सचिव विवेक कुमार मिश्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.