गाज़ियाबाद, जून 29 -- गाजियाबाद, नतिन कौशिक। इंदिरापुरम योजना समेत कई योजनाओं में आवासीय व व्यावसायिक भूखंड खरीदने का मौका है। साथ ही ग्रुप हाउसिंग, हाईस्कूल, नर्सिंग होम के भूखंड पर भी बोलीदार बोली लगा सकते हैं। यह भूखंड 120 वर्ग मीटर से लेकर सात हजार वर्ग मीटर तक मौजूद है। इनके लिए 13 जुलाई तक आवेदन होंगे, जबकि 17 जून को बोली लगेगी। जीडीए की इंदिरापुरम व इसकी विस्तार योजना में विभिन्न साइज से सबसे अधिक भूखंड नीलामी में शामिल किए गए हैं। इसमें भी जीडीए ने पहली बार मिक्स लैंड यूज भूखंड शामिल किए हैं। साथ ही ग्रुप हाउसिंग, हाईस्कूल, फैसलिटी भूखंड आदि भी बोलीदारों के लिए रखा गए है।

नीलामी प्रक्रिया जीडीए अधिकारी बताते हैं कि इस योजना में प्राधिकरण के 18 मीटर चौड़ी सड़क पर पांच मिक्स लैंड यूज भूखंडों मौजूद है, जिन्हें बेचा जाएगा। यह भूखंड ख...