गोरखपुर, फरवरी 25 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) कर्मचारी संघ का वर्ष 2026-27 का वार्षिक चुनाव 27 फरवरी को होगा। चुनाव अधिकारी वरुण सिंह ने बताया कि सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा। उसी दिन शाम चार बजे से मतगणना और विजयी प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...