गोरखपुर, मार्च 27 -- गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण संयुक्त कर्मचारी संगठन का वर्ष 2026-27 का वार्षिक चुनाव 28 मार्च को प्राधिकरण कार्यालय में होगा। मतदान सुबह 10 से 4 बजे तक होगा। इसके बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। वार्षिक चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चुनाव अधिकारी वरुण सिंह के अनुसार निर्धारित समय पर मतदान समाप्त होने के बाद उसी दिन मतगणना कराकर विजयी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। संगठन के पदाधिकारियों के चयन को लेकर कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...