मेरठ, जून 2 -- जैन अंतर्राष्ट्रीय व्यापार संगठन (जेआईटीओ) मेरठ चैप्टर के तहत जीटो बिजनेस नेटवर्क (जेबीएन) की प्रथम रेफरल मीट सोमवार को वन फेरेर होटल में हुई। इसमें आपसी व्यापारिक सहयोग एवं नेटवर्किंग को सशक्त बनाने के लिए विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जैन अंतर्राष्ट्रीय व्यापार संगठन मेरठ के अध्यक्ष शशांक जैन ने सदस्यों का स्वागत कर किया। उन्होंने जेबीएन से जुड़ने के लाभों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि जेबीएन के माध्यम से व्यापारिक अवसरों में वृद्धि के साथ-साथ देश-विदेश के उद्यमियों से जुड़ने का सशक्त मंच प्राप्त होता है। दिल्ली से आईं जेबीएन उत्तर भारत की संयोजक इंदु जैन तथा जेबीएन रेफरल ग्रुप के सह-संयोजक पंकज जैन ने भी विचार रखे। उन्होंने जेबीएन की कार्यप्रणाली एवं इसकी वैश्विक पहुंच पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह मं...