भदोही, मार्च 11 -- भदोही, संवाददाता। गोपीगंज नगर के जीटी रोड लाला नगर में जल्द ही फुट ओवरब्रिज निर्माण होगा। भाजपा सांसद डा. विनोद कुमार बिंद ने दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। उन्हें उक्त निर्माण कार्य कराने से संबंधित पत्रक सौंपा। सांसद ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग-19 स्थित लालानगर टोल प्लाजा के पास यातायात का अत्यधिक दबाव रहता है। उक्त स्थान के आसपास बड़ी आबादी प्रतिदिन मार्ग को क्रास करती है। ऐसे में अक्सर हादसों में लोगों की जान जाने संग चोटें आती हैं। उसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं महिलाएं और बुजुर्ग शामिल हैं। फुटओवर ब्रिज की व्यवस्था न होने की वजह से लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जिससे आए दिन छोटी बड़ी सड़क दुर्घटनाएं घटित होती रहती हैं। फुटओवर ब्र...