गया, जून 19 -- शेरघाटी थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर पत्थरकट्टी गांव के समीप गुरुवार देर रात खड़ी खराब ट्रक से पीछे से आ रही दूसरी ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में राजस्थान के कोटा निवासी 35 वर्षीय ट्रक चालक जोधराज कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से काफी मशक्कत के बाद चालक के शव को केबिन से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया भेज दिया तथा घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी। यह भी पढ़ें- जीटी रोड पर लापरवाही बनी हादसे की वजह पुलिस के अनुसार जिस ट्रक से टक्कर हुई, उसमें तकनीकी खराबी आने के कारण वह करीब पांच घंटे से जीटी रोड पर खड़ी थी। आरो...