गिरडीह, सितम्बर 20 -- बगोदर। दिल्ली से कोलकाता को जोड़ने वाला नेशनल हाईवे-19 देश की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक है। सिक्सलेन बनने के बाद यहां गाड़ियां सरपट दौड़ती हैं, लेकिन सड़क किनारे बेतरतीब खड़े भारी वाहन मौत का कारण बन रहे हैं। ब्रेकडाउन या लाइन होटलों में खाना खाने के लिए ड्राइवर ट्रकों को घंटों तक हाईवे पर ही खड़ा छोड़ देते हैं। न कोई इंडिकेटर, न सुरक्षा। पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन सीधे टकरा जाते हैं। ताजा घटना शुक्रवार रात की है, जब औंरा स्थित संत पॉल्स स्कूल के पास जीटी रोड पर खड़े ट्रक में पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। केबिन में फंसे चालक की मौके पर मौत हो गई। यह कोई पहली घटना नहीं। बगोदर थाना क्षेत्र में सिक्सलेन बनने के बाद ऐसी दर्जन भर घटनाओं में दर्जन भर जानें जा चुकी हैं。 यह भी पढ़ें- एक ही स्थान पर खड़े भारी वाहन ...