कन्नौज, दिसम्बर 6 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। जीटी रोड पर एक अनियंत्रित बाइक ने वृद्धा को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। नगर के मोहल्ला सीमांत नगर निवासी राशिद पुत्र यूसुफ ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि 28 नवंबर को उसकी मां चुन्नी बेगम दवा लेकर घर वापस लौट रही थी। तभी मुरादगंज के समीप तेज गति अनियंत्रित बाइक ने उसकी मां को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मां का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस ने मामले में जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...