धनबाद, मार्च 11 -- परिवहन विभाग की ओर से मंगलवार को गोविंदपुर-राजगंज हाईवे पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। वाहनों के कागजात, फिटनेस, प्रदूषण प्रमाणपत्र व अन्य आवश्यक दस्तावेज की जांच की गई। यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले तीन वाहनों से लगभग एक लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया। वहीं राजगंज में एक जेसीबी व सोनारडीह में एक ट्रेलर का फिटनेस प्रमाणपत्र नहीं होने के कारण इन वाहनों को जब्त कर लिया गया। परिवहन विभाग ने वाहन चालकों को सभी आवश्यक कागजात दुरुस्त रखने और यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी है। डीटीओ ने कहा कि जांच अभियान लागतार जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...