जीटी रोड पर डिवाइडर संग लगेंगी तिरंगा एलईडी लाइटें
फतेहपुर, जून 21 -- फतेहपुर। शहर का प्रमुख डाकबंगले से आबूनगर तक का मार्ग जल्द ही नए स्वरूप में नजर आएगा। यातायात व्यवस्था को सुगम और आकर्षक बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका द्वारा इस मार्ग पर डिवाइडर सहित तिरंगा व एलईडी लाइटें लगाने की योजना को अंतिम रूप दे दिया है। करीब 80 लाख रुपये की लागत से कराए जाने वाले इस काम की टेंडर प्रक्रिया पूरी करा ली गई है, जिसके बाद अब जल्द काम शुरू कराने का तानाबाना बुना जा रहा है। शहर के प्रमुख मार्गों को आधुनिक और सुरक्षित बनाने की दिशा में नगर पालिका द्वारा डाक बंगला चौराहे से आबूनगर चौराहे तक राहगीरों को आवागमन में होने वाली परेशानियों को देखते हुए इसे सुलभ कराए जाने की कवायद शुरू हो चुकी है। इस समूचे मार्ग में कभी छह सौ मीटर तक डिवाइडर बनवाया जाएगा। डिवाइडर का काम कराने के लिए नगर पालिका द्वारा करीब 35 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.