गया, अप्रैल 9 -- जीटी रोड पर कर्माइन के पास गुरुवार की सुबह दो बाइक के बीच हुई सीधी टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को देखते हुए गया रेफर कर दिया गया। दोनों घायलों को एक स्थानीय ऑटो चालक धीरज कुमार ने आसपास के लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान आमस थाना क्षेत्र के पूर्णाडीह गांव निवासी रंजीत कुमार और आंती थाना क्षेत्र के बरई गांव निवासी अनुज पाल के रूप में हुई है। बताया जाता है कि दोनों अलग-अलग बाइक पर सवार थे और कर्माइन मोड़ के पास आमने-सामने की टक्कर में हादसे का शिकार हो गए। घटनास्थल आमस थाना क्षेत्र में पड़ता है।घटना के संबंध में आमस के हरदासपुर गांव की मानमती देवी ने बताया कि घायल अनुज पाल उनकी बहन का बेटा है। वह...