मैनपुरी, जून 2 -- अतिक्रमण के चलते नगर का जीटी रोड पर चलना दुश्वार हो गया है। दोनों तरफ अतिक्रमण होने से रोड संकरी हो गया है। जिससे लंबा जाम लगा रहा है और लोग परेशान हो गए हैं। प्रशासन द्वारा केवल चेतावनी दी जा रही हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है। नगरवासियों ने डीएम से अतिक्रमणकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। नगर के जीटी रोड पर ठेले, रेडी व दुकानदारों ने अपनी दुकान के बाहर फुटपाथ पर अतिक्रमण कर रखा है। जब कोई भी वाहन चालक दुकान पर आता है, तो उसे अपने वाहन को सड़क पर खड़ा करना पड़ता है। जिससे मार्ग से गुजरने वालों के लिए जगह नहीं बचती और लंबा जाम लगता है। अतिक्रमण के चलते कई लोग दुर्घटना का शिकार भी हो जाते हैं। दो माह पूर्व एसडीएम नीरज द्विवेदी ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी थी। जिसके बाद नगर पंचायत ईओ संदीप कुमार ने भी मौके पर ज...