फतेहपुर, मई 15 -- फतेहपुर। जीटो रोड का नउवाबाग से लेकर लोधीगंज तक चौड़ीकरण भले ही करा दिया गया हो। लेकिन यह मार्ग राहगीरों के लिए परेशानियों का सबब बनता जा रहा है कारण है मार्ग पर होने वाले गड्ढे। जिसमें फंसकर राहगीर चुटहिल हो रहे हैं, सड़क के बीचों बीच हो चुके गड्ढो के कारण आवागमन में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग द्वारा जीटी रोड का नउवाबाग से लोधीगंज तक डिवाइडर युक्त चौड़ीकरण व सुद्रढ़ीकरण का काम करवाया गया था। निर्माण में की जाने वाली अनियमितताओं के यह मार्ग जगह-जगह से उखड़ने के साथ ही यहां पर गड्ढे होते जा रहे हैं। नतीजतन राहगीरों को आवागमन में खासी परेशानियां उठानी पड़ती हैं। बीते दिनों मार्ग के गड्ढे में एक बाइक फंस जाने के कारण बाइक सवार दो युवक चुटहिल हो चुके हैं। इसके बावजूद जिम्मेंदारों द्वारा इस ओर ध्यान ...