जीटीबी स्कूल मामले की आज होगी सुनवाई, हाईकोर्ट में भी याचिका दयर
मेरठ, मई 26 -- छावनी क्षेत्र स्थित गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) पब्लिक स्कूल और रक्षा संपदा विभाग के बीच चल रहा विवाद एक बार फिर गरमा गया है। रक्षा संपदा अधिकारी (डीईओ) विनीत कुमार द्वारा स्कूल को जारी किए गए एक सप्ताह के नोटिस की अवधि समाप्त होने के बाद अब मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया तेज हो गई है। अब इस मामले में पीपी एक्ट के तहत मंगलवार को सुनवाई होनी है। उधर, सूचना है जीटीबी स्कूल ने नोटिस को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। मेरठ मंडल के रक्षा संपदा अधिकारी की ओर से रक्षा भूमि पर स्थित जीटीबी स्कूल द्वारा किए गए कथित अवैध निर्माण और अनधिकृत उपयोग को लेकर गत 19 मई को नोटिस जारी की गई है। डीईओ का कहना है कि इस संबंध में 1994 में भी कानूनी नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद विभिन्न अदालती मामलों के बाद 23 अप्रैल 2026 को पुनः कानूनी का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.