वार्ता, फरवरी 28 -- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर और विश्वस्तरीय बनाने के लिए मिशन मोड में काम कर रही है। सीएम गुप्ता ने शनिवार को गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल में 10 बेड के नए मेडिकल आईसीयू वार्ड के साथ एकीकृत आयुष स्ट्रेस मैनेजमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ किया। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन बिहेवियर एंड एलाइड साइंसेज (इहबास) में अत्याधुनिक ओपीडी भवन का शिलान्यास भी किया।संसाधनों का सही उपयोग जीवन बचा सकता है इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में स्वास्थ्य, शिक्षा और व्यापार सहित हर क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है। सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर और विश्वस्तरीय बनाने के लिए पूरी गंभीरता से मिशन मोड में काम कर रही है। जीटीबी अस्पताल में शुरू की गई नई मेडिकल आईसीय...