लातेहार, अप्रैल 18 -- चंदवा, प्रतिनिधि। सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में ग्लिटर त्रिवेणी पब्लिक स्कूल, चंदवा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम हासिल कर विद्यालय एवं पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय के नमन कुमार ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। दूसरे स्थान पर जैगम अब्दुल सलाम ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जबकि प्रिंस कुमार 86 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। चौथा स्थान आर्यन कुमार 83 प्रतिशत और पांचवां स्थान अग्रिमा प्रिया 82 प्रतिशत ने प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य हिमांशु सिंह ने सभी विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे विद्यालय के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया। यह भी पढ़ें- जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय का रिजल्ट रहा शानदार व...