बोकारो, नवम्बर 16 -- बोकारो जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में शनिवार को अंतर विद्यालय अंडर 16 (टी- 20) महादेव राय ट्रॉफी क्रिकेट चैंपियनशिप में अंतिम दोनों लीग मैच खेले गए। प्लस टू उच्च विद्यालय सेक्टर 2डी मैदान में खेले गए पहले मैच में चिन्मया विद्यालय की टीम ने जीजीपीएस सेक्टर 5 की टीम को पांच विकेट से पराजित कर ग्रुप ए से सेमीफाइनल में प्रवेश किया। जीजीपीएस सेक्टर 5 की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 123 रनों का स्कोर बनाया। कुलदीप कुमार ने 46,आदित्य राज ने 32 व कृष्ण मुरारी ने 15 रन बनाए। चिन्मया विद्यालय से तेजस सिंह ने 11 रन देकर 5 विकेट लिए। चिन्मया विद्यालय की टीम ने जीत के लिए जरूरी 124 रन 18 ओवर में चार विकेट खोकर बना लिए। जीजीपीएस से जैकी कुमारने ने 22 रन देकर दो विकेट लिए। जबकि सिद्धार्थ रजवार व रिभव कुमार को एक-एक सफलता मिली। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.