बोकारो, मार्च 29 -- बोकारो। जीजीपीएस चास में शनिवार को अर्थ ऑवर जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को प्राकृतिक पर्यावरण संरक्षण व जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूक करने व मानव जीवन के उज्ज्वल भविष्य के लिए सामूहिक प्रयासों को वैश्विक स्तर पर प्रोत्साहन देना था। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य सुमन नांगिया को पौधा भेंट कर किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने यह सुनिश्चित किया कि वे वाइल्डलाइफ फंड फॉर नेचर के इस पहल को पूरे श्रद्धा के साथ अपनाएंगे। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष तरसेम सिंह, सचिव सुरेन्द्र पाल सिंह भी उपस्थित रहे। प्राचार्य सुमन नांगिया ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा पर्यावरण को सुरक्षित रखना हम सभी का दायित्व है और हमें इसे पूरे श्रद्धा के साथ अपनाना चाहिए । इसके साथ ही बिज...