धनबाद, अगस्त 13 -- धनबाद। गुरु गोविंद सिंह पब्लिक विद्यालय में विद्यार्थियों में पठन-पाठन व पुस्तक-प्रेम की भावना विकसित करने के उद्देश्य से बुधवार को लाइब्रेरी-डे का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को पुस्तकों के महत्व, नियमित पठन की उपयोगिता तथा पुस्तकालय के सदुपयोग के प्रति जागरूक किया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न पुस्तकों का अवलोकन किया। अपनी रुचि के अनुसार ज्ञानवर्धक, साहित्यिक व प्रेरणादायक पुस्तकों का अध्ययन किया। प्रधानाचार्य सुदीप ठाकुर ने कहा कि पुस्तकालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण केंद्र है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: पुस्तकालय दिवस पर स्कूल में कार्यक्रम आयोजित यह भी पढ़ें- Khagaria News: महेशखूंट डीएवी में श्रद्धापूर्वक मनाई गई डॉ. एस.आर. रंगनाथन की 134वीं जयंती यह भी पढ़ें- पुस्तकालय विज्ञान के जनक डॉ. एस. ...