जीजीपीएस बोकारो में दो दिवसीय क्षमतामूलक आकलन गणित क्षमता संवर्धन कार्यक्रम
बोकारो, अगस्त 9 -- बोकारो, प्रतिनिधि। जीजीपीएस बोकारो में सीबीएसई पटना रीजन के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय क्षमतामूलक आकलन गणित क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का समापन हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य अभिषेक कुमार के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का अंतिम दिवस गणितीय चिंतन, शैक्षणिक नवाचार व अनुभवात्मक अधिगम की विविध छवियों से आलोकित रहा। कार्यक्रम के रिसार्स पर्सन अमित कुमार बरनवाल व संगीता मिश्रा ने अपने गहन विषय-ज्ञान, प्रभावी शिक्षण-पद्धति एवं अभिनव गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षण को अत्यंत जीवंत एवं सार्थक बनाया। उनके मार्गदर्शन में प्रशिक्षण कक्ष गणितीय संभावनाओं के एक सशक्त "चिंतन-केंद्र" में परिवर्तित हो गया। प्रबंधन समिति के अध्यक्ष तरसेम सिंह व सचिव एसपी सिंह ने कहा इस क्षमता संवर्धन कार्यक्रम से शिक्षकों को गणित शिक्षण व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.