बोकारो, मार्च 12 -- बोकारो, प्रतिनिधि। जीजीपीएस बोकारो के महाराणा रणजीत सिंह स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में अविका कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त बोकारो शताब्दी मजूमदार थी। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रार्थना गीत व देवी स्तुति के साथ हुआ। मुख्य अतिथि शताब्दी मजूमदार ने नारी सशक्तिकरण के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा किसी भी समाज की प्रगति का वास्तविक आधार महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और उनके सम्मान में निहित होता है। उन्होंने कहा आज महिलाएं अपने आत्मविश्वास, प्रतिभा और कर्मनिष्ठा के बल पर प्रत्येक क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त कर रही हैं। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए कला व शिल्प से संबंधित विभिन्न स्टॉलों का भी अवलोकन किया। कलाकारों ...