बोकारो, मार्च 10 -- जीजीपीएस चास के प्रेक्षागृह में सोमवार को रंगारंग कार्यक्रमों के बीच महिला दिवस मनाया गया। विद्यालय की प्राचार्य सुमन नांगिया की अध्यक्षता में कार्यक्रम शुरू हुआ। मुख्य अतिथि तरसेम सिंह, जैसमिन, जैसमिन कौर को विद्यालय के शिक्षिकाओं ने पुष्प गुच्छ प्रदान कर स्वयं को गौरवान्वित महसूस किया। कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों व विद्यालय प्राचार्य सुमन नांगिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विद्यालय की शिक्षिका पुष्पा सिंह द्वारा महिलाओं को समर्पित एक गीत द्वारा हुई। विद्यालय की शिक्षिकाओं द्वारा महिला सशक्तिकरण को दर्शाते हुए नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। प्राचार्य सुमन नांगिया ने महिलाओं की कर्मठता, उनके घरेलू व बाहरी जीवन की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का समापन आगत अतिथियों द्वारा सभी शि...