बोकारो, फरवरी 28 -- बोकारो, प्रतिनिधि। जीजीपीएस चास में शनिवार को रंगोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के शिक्षक- शिक्षिकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी खुशियों का इजहार किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष तरसेम सिंह,सचिव सुरेंद्र पाल सिंह व अन्य गणमान्य अतिथिगण सपरिवार उपस्थित रहें। शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा जीवंत और शुभ त्योहार को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल परिसर को रंगीनियों से सजाया गया। सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं ने पारंपरिक परिधान पहनकर उत्सव के माहौल को और रंगीन कर दिया। शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा प्रस्तुत किए गए गीत व नृत्य के मनमोहक प्रस्तुति ने वातावरण को विशेष रूप से रंगीन बना दिया। प्राचार्य सुमन नांगिया , उषा कुमार और शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहें। मौके पर तरसेम सिंह ने सभी को त्यो...